Site icon Dailynomics

नई Jeep Compass 2026 जल्द हो रही है लॉन्च, लीक तस्वीरों से हुआ बड़ा खुलासा!

Jeep कंपनी की तरफ से आने वाली Jeep Compass के नई जनरेशन मॉडल को जल्द ही ग्लोबल मार्किट में लांच किया जायेगा | Jeep Compass के कुछ नई जनरेशन मॉडल के लीक हुए फोटोज ने ग्लोबल कार मार्किट में हलचल मचादी है | इस नई जनरेशन मॉडल को पुरानी जनरेशन मॉडल से काफी ज्यादा अपडेट कर दिया गया है | अनुमान लगाया जा रहा है की इस कार को 2026 में लांच किया जायेगा |

नई Jeep Compass का लुक: बॉक्सी डिज़ाइन और बोल्ड अपील

लीक हुए तस्वीरों में साफ़ दिखाई दे रहा है की Jeep Compass के डिज़ाइन को पहले से और भी ज्यादा मस्कुलर और बोक्सी कर दिया गया है | इस डिज़ाइन में Jeep Compass में कई सारे मॉडर्न डिज़ाइन एलिमेंट दिखाई दे रहे है जैसे :

Jeep Compass के तीन दमदार पावरट्रेन विकल्प

आज कल की गाड़ियों में हो रहे बदलाव के चलते Jeep Compass में तीन तरह के इंजन देखने को मिल सकते है जो हो सकते है :
1. e-Hybrid (माइल्ड हाइब्रिड)
2. Plug-in Hybrid (PHEV)
3. Fully Electric (EV)

इंटीरियर में मिलेगा लक्ज़री और टेक्नोलॉजी का मेल

देखा जाये तो Jeep Compass का इंटीरियर हमेशा से उसके कम्पटीशन में आने वाली गाड़ियों के मुक़ाबले ज़ादा प्रीमियम और लक्ज़री रहा है और उस चीज़ को धयान रखते हुए सोचा जाए तो आने वाली 2026 मॉडल Jeep Compass का इंटीरियर और फीचर्स बोहोत ही ज़बरदस्त होने वाले है जैसे की :

इन सबके साथ, नई Compass का इंटीरियर पहले से अधिक हाई-टेक और लग्ज़री फील देगा।

कीमत और कम्पटीशन

इस SUV की संभावित कीमत ₹28 लाख से शुरू होकर ₹40 लाख तक जा सकती है (एक्स-शोरूम)। यह नई Compass भारतीय बाजार में Hyundai Tucson, Toyota Fortuner, और आने वाली Mahindra BE SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Also Read :

BMW M2 Racing: BMW की नई एंट्री-लेवल ट्रैक कार का खुलासा | जानिए परफॉर्मेंस, फीचर्स और संभावित कीमत

2025 में लॉन्च हुई नई Royal Enfield Hunter 350: कीमत ₹1.50 लाख से ₹1.82 लाख तक (एक्स-शोरूम)

रफ्तार, स्टाइल और लग्ज़री का ताज़ा तड़का MINI Cooper

Exit mobile version