
सनी देओल की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म Jaat ने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। पहले दो दिनों की अस्थिर कमाई के बाद, फिल्म ने शनिवार (दिन 3) को अनुमानित ₹10 करोड़ की कमाई की है। यह शुक्रवार की कमाई ₹7 करोड़ से लगभग 42.86% अधिक है, जो दर्शाता है कि दर्शकों का रुझान अब सकारात्मक हो रहा है।
Jaat movie’s तीन दिन का कुल कलेक्शन:
Jaat ने अब तक तीन दिनों में कुल मिलाकर लगभग ₹26.5 करोड़ का घरेलू कलेक्शन कर लिया है।
गुरुवार (ओपनिंग डे): ₹9.5 करोड़
शुक्रवार (डे 2): ₹7 करोड़
शनिवार (डे 3): ₹10 करोड़ (अनुमानित)
हालाँकि, बॉक्स ऑफिस पर Jaat पर विरोधाभासी रिपोर्ट्स हैं — कुछ सूत्रों के अनुसार तीसरे दिन की कमाई ₹2.72 करोड़ तक हो सकती है, जिससे कुल ₹19.22 करोड़ ही होता है। वहीं, कुछ अन्य स्रोत फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन ₹27.62 करोड़ तक बता रहे हैं।
Jaat Movie ऑक्यूपेंसी ट्रेंड:
फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी मिश्रित रही।
शनिवार को Jaat कि ऑक्यूपेंसी 7.53% थी, जो शुक्रवार को सिर्फ 5.44% थी।
बेंगलुरु (11%), एनसीआर (9%), पुणे (8%), और मुंबई (7%) जैसे शहरों में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।
BookMyShow डेटा भी इस रिकवरी को सपोर्ट करता है — शनिवार को दोपहर 1 बजे तक 29.8K टिकट बिक चुके थे, जो कि शुक्रवार के मुकाबले 51% अधिक है।
Gadar 2 से तुलना:
हालाँकि, Gadar 2 की तुलना में Jaat काफी पीछे है।
Jaat (पहले दो दिन): ₹15.75 करोड़
गदर 2 (पहले दो दिन): ₹81 करोड़